राजकीय मेडीकल कॉलेज में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन। कवि शम्भू शिखर,कवि पवन आगरी, कवि अनुज त्यागी और कवि अमन मयंक शर्मा ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध।

बदायूँ। बीती रात राजकीय मेडीकल कॉलेज में हरसहाय श्यामलाल ज्वेलर्स एवं फन्नी ढाबा कवि सम्मलेन के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अथिति नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता,विशिष्ट अथिति मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ ऋषिराज,विशिष्ट अथिति सीएमओ बदायूँ,मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार,हर सहायमल शायमलाल ज्वेलर्स के स्वामी उद्योगपति सचित वैश्य एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक कवि अमन मयंक शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।मुख्य अथिति नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता एवं राजकीय मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने सभी कवियों एवं अथितियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अथिति नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में कवि सम्मेलनों के आयोजन से छात्र छात्राओं का मनोरंजन होने के साथ ही साथ उन्हें नया सीखने को मिलता है।


अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ आगरा से आये राष्ट्रीय कवि अनुज त्यागी ने सरस्वती वंदना कर किया।इसके पश्चात आगरा से आये हास्य व्यंग्य के अंतर्राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने अपने काव्य पाठ से सम्मेलन में उपस्थित छात्र छात्राओं को रोमांचित कर दिया,उन्होंने पड़ा-‘केसर की घाटी में खुशहाली छा गई।
जंगली कुत्तों को गुजराती बिल्ली खा गई।।
इधर हम प्रियंका में इंदिरा को ढूंढते रहे।
उधर शाह में पटेल की आत्मा आ गई।।
बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि अमन मयंक शर्मा ने अपनी गजलों और शेर-ओ- शायरी से मेडीकल कॉलेज के छात्र छात्राओं को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया,उन्होंने पड़ा-‘ज़माने में किसी को जब किसी से प्यार होता है।तो फिर आंखों ही आंखों में मियां इकरार होता है।यह किसने कह दिया है आपसे सौ बार होता है।हमारी डिक्शनरी में प्यार बस इक बार होता है।’
दिल्ली से आये हास्य व्यंग्य के अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं युवाओं के आइकॉन शम्भू शिखर ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों सहित छात्र छात्राओं को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया।उन्होंने पड़ा-‘भगवान मेरा साथ आप यूँ ही निभाना।किस्मत के खेल में मुझे ऐसे भी जिताना।राहुल की तरह चाहे बीत जाए जवानी,लेकिन बुढ़ापे में अनूप जलोटा बनाना।’
अंत मे व्यंग्य के राष्ट्रीय कवि आगरा से आये अनुज त्यागी ने अपने व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करके अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का समापन किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ ऋषिराज,सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर,हर सहायमल शायमलाल जवेर्ल्स के स्वामी उद्योगपति सचित वैश्य,भारतीय एकता परिवार के संयोजक सचिन सूर्यवंशी,युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता,मेडीकल कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं डॉक्टर,सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सहित मेडीकल कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।संचालन राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने किया।

रिपोर्ट – सौरभ गुप्ता