बदायूँ l राष्ट्रवादी संगठन सेल्यूट तिरंगा,जनपद की प्रमुख सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में सेल्यूट तिरंगा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक साहित्यकार अमन मयंक शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बदायूँ जनपद का नाम वेदामऊं करने की माँग की है।अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूँ जनपद वेदों के अध्ययन का प्रमुख केंद्र रहा है।पुरातन समय में वेदों के अध्ययन के लिए पूरे देश से लोग और राजा महाराजाओं के पुत्र बदायूँ आते थे।मुख्यमंत्री ने सहसवान में विगत दिवस एक कार्यक्रम में बदायूँ जनपद को वेदामउ कहकर उद्घोषित किया है।अतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँग है कि बदायूँ जनपद का नाम बदलकर वेदामउ किया जाए।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फिल्म्स के डायरेक्टर अशोक सक्सेना ने कहा कि बदायूँ ऐतहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध रहा है ।मुग़लकाल से पहले बदायूँ का नाम वेदामऊं था।अतः प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि बदायूँ जनपद के इतिहास को देखते हुए बदायूँ जनपद का नाम वेदामऊं घोषित करें।।वेदामऊं नाम होने से बदायूँ जनपद को अहसास होगा कि उसने अपना ऐतहासिक गौरव प्राप्त कर लिया है।अंत मे अमन मयंक शर्मा ने बताया कि संस्थाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी बदायूँ,सांसद,विधायकगण को अलग अलग ज्ञापन सौंपकर आगामी दिनों में बदायूँ जनपद को वेदामऊं जनपद नाम दिए जाने की लगातार मांग करेगा। इस अवसर पर गौरव पाठक,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,दिनेश शर्मा, उपाध्याय,ऋतुराज खुसारिया,आकाश पाठक,विवान यदुवंशी,निशांत पाठक,प्रशान्त आर्य,विभांशु दत्त, सहित संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।