बरेली, जेएनएन:कक्षा नौ की छात्र से इमरान ने पहचान बदलकर जान-पहचान की। खुद को सुनील बताकर प्रेम करने का नाटक किया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसे जयपुर ले गया। वहां निकाह का दबाव बनाया तो छात्र ने विरोध किया। इस पर उसे तीन दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बीच छात्र के स्वजन ने तलाश शुरू की तो वह सोमवार को छात्र को गांव के पास छोड़कर फरार हो गया।क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्र के स्वजन का कहना है कि कालेज जाने के दौरान नूरपुर गांव निवासी इमरान से जान पहचान हो गई थी। वह खुद को सुनील बताकर प्रेम का नाटक करने लगा। पांच फरवरी को वह छात्र को शादी करने के बहाने जयपुर ले गया। वहां छात्र को पता चला कि वह सुनील नहीं बल्कि इमरान है। इस पर उसने विरोध करते हुए घर जाने की बात कही।आरोप है कि इमरान ने जबरन मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा। एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाए रहा, दुष्कर्म किया। दूसरी ओर छात्र के स्वजन को पता चला तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने झांसा देकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। आरोपित इमरान के घर पुलिस पहुंची, फोन के जरिये जानकारी मिलने पर वह मामला रफादफा करने में लग गया। सोमवार को छात्र को गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद छात्र ने स्वजन को पूरा घटनाक्रम बताया। वे सभी थाने पहुंचे।प्रभारी थानाध्यक्ष सख्तावत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म व विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा भी मुकदमे में लगाई जाएगी। मंगलवार को छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

By Monika

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand