शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया ने किया उदघाटन।

बदायूँ l नगरपालिका परिषद बदायूं के अंतर्गत आयोजित दीवाली मेले में बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित दीवाली महोत्सव के नृत्य संगम कार्यक्रम में हजारों की भीड़ ने नृत्य के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया,कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूँ की चेयरमैन दीपमाला गोयल,बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा,बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।मुख्य अथिति शेखूपुर विधायक धर्मेंद शाक्य उर्फ पप्पू भइया ने कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों से जनपद के कलाकारों को नई ऊर्जा एवं पहचान मिलती है।कोविड कॉल के बाद सरकार द्वारा प्रत्येक नगरपालिका द्वारा दीवाली मेले एवं महोत्सव के आयोजन से गरीब लोगों को रोजगार मिला है एवं कलाकारों को नई पहचान मिली है।उन्होंने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने नृत्य संगम कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरपालिका परिषद बदायूँ की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से ही समाज की छुपी हुई प्रतिभाएं सभी के सामने आती हैं।उन्होंने कहा कि जनपद की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति सतत प्रयासरत है।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा एवं क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना,सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी ने कहा कि बदायूं गौरव क्लब द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।क्लब द्वारा ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे।बदायूँ गौरव क्लब के सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी के निर्देशन में तथा द इनफिनिटी अकेडमी एवं आर & वी अकेडमी द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किये गए।हजारों की भीड़ ने लोकनृत्यों का जमकर आनंद उठाया।लोककलाकारों द्वारा गणेश वंदना , शिव तांडव , गरबा नृत्य ,तमिल नृत्य आदि लोकनृत्य विशेष आकर्षक का केंद्र बने रहे।लोककलाकारों में काजल शर्मा,नियति मिश्रा,काव्या पाठक, अनाया माथुर , स्नेहा प्रजापति , देव कश्यप , देव रस्तोगी , सिया , देव माहेश्वरी ,कनक जॉन , स्वेता , स्वीटी , मुस्कान , दामिनी , अवंतिका पटेल , सृष्टि साहू आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी।जादूगर सागर मैजिक ग्रुप ने अपने जादू से दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।सभी कलाकारों को मुख्य अथिति विधायक धर्मेद्र शाक्य उर्फ पप्पू भइया,नगरपालिका बदायूँ चेयरमैन दीपमाला गोयल, बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा,बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना एवं सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा,बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना , सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी, सह-सचिव विराज शर्मा , सहसचिव राज पटेल ,अंबरीश गोयल,अमन गोयल,अर्चना गुप्ता,सुभाष भारद्वाज,रजनीश शर्मा,अरविंद कांत, सहसचिव प्रशान्त आर्यवंशी ,सहसचिव गौरव पाठक,चर्चा पाठक,अफसर अली,दिनेश शाक्य सहित हजारों दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव अफ्फान खान राजपूत द्वारा किया गया।

रिपोर्टर- निर्दोष शर्मा