बदायूँ। नगरपालिका परिषद बदायूँ द्वारा आयोजित दीवाली महोत्सव एवं मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा दीवाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 28,29 एवं 30 अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि दीवाली मेला एवं महोत्सव के अंतर्गत 28 अक्टूबर को सांय 7 बजे से 9 बजे तक नृत्य संगम कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। 29 अक्टूबर को सांय 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमे बरेली मंडल के 22 कवि,शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम का संचालन कवि पवन शंखधार करेंगे।तथा 30 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 9 बजे तक गीत संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फ़िल्म के डायरेक्टर अशोक सक्सेना,बदायूँ गौरव क्लब के सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी,सहसचिव गौरव पाठक, सहसचिव रितेश उपाध्याय,सहसचिव कौशल राठौड़,हिमांशु गुप्ता,विभांशु दत्तआदि मौजूद रहे।