समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जाने से रोकने तथा पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में आज बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर बिल्सी तहसीलदार को ज्ञापन देकर सपाईयों ने विरोध किया!
ज्ञापन में मांग के प्रमुख बिंदु 1 ) प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो करोड़ की मदद और परिवार को सरकारी नौकरी 2 ) गृह राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा हो 3 ) दोषियों को 302 के तहत तत्काल जेल भेजा जाए ।
विरोध प्रदर्शन में उदयवीर शाक्य, किशोरी लाल शाक्य विधानसभा अध्यक्ष,सरताज अल्वी विधानसभा सचिव,देवेंद्र यादव,राजवीर यादव,
मुनेंद्र यादव,ध्रुव यादव,सुभाष यादव संजय कश्यप,प्रियेन्द्र शाक्य ,सतीश कश्यप,अनोखे लाल शाक्य,लालू यादव प्रधान जी,पंकज कुमार पाल,उर्वेश यादव,शादाब खां,विनय प्रताप,आशीष यादव, मनोज यादव,सुनील यादव,सर्वेश यादव,नन्ने सिंह,अनिल,देव सिंह , राजपाल,सचिन,पप्पू प्रधान जी , दीपेंद्र शाक्य,अंकित शाक्य यश मौर्य,विपिन यादव,तेजपाल सागर, प्रवेश सागर,के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे