Deep water became the enemy of life… the death of a young man on Ganpati immersion, watch this special report to know

इटावा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ 5 दिन पूर्व गणपति विसर्जन के समय यमुना में गिर गया। दरअसल बता दे आपको तलहटी निवासी 28 वर्षीय श्यामवीर गणपति विसर्जन के लिये यमुना के गहरे पानी में उतरे थे पानी घेरा होने के करण युवक यमुना में डूब गया। पानी से बहार ना आने पर शाम को खोजबीन के बाद उसका शव नही मिल सका। एससीपी शिवशंकर चौबे 43 बटालियन B कम्पनी ने बताया कि मृतक श्यामवीर का शव यमुना इटावा घाट से 30 से 32 किमी तक डाउन स्ट्रीम में किनारे ढूंढा गया है। लेकिन शव का कोई भी सुराग नही मिल सका है वैसे शव को फूलकर पानी के ऊपर आ जाना चाहिये था लेकिन पता नही की ऐसा क्यों नही हुआ। चूंकि आस पास बल्लियां व पत्थर भी है तो यह हो सकता है कि शव उन्हीं में कहीं फंस गया हो। फिलहाल हम लोग लगातार ढूंढ रहे है लेकिन अभी तक हमे सफलता नही मिल पाई है। हमारे कप्तान साहब ने स्टीमर के लिये पचास लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराया है व हमे शव को ढूंढने के लिये निर्देशित भी किया है। मृतक के भाई राजवीर कुशवाहा ने बताया कि भाई के शव को बड़ी ही मेहनत से सभी टीम के सदस्य ढूंढ रहे है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नही चल सका है। हम यही चाहते है कि हमारे भाई का शव हमे मिल जाये। यमुना में किसी बड़े जलचर द्वारा शव को
खाया गया हो इस बात से भी कोई इनकार नही किया जा सकता । मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि 4 दिन पहले मेरा भाई गणेश विसर्जन के समय यमुना में डूब गया था अब प्रशासन से यही निवेदन है कि कृपया उसको ढूंढकर हमे उसका शव देने की मेहरबानी करे। वहीँ टीटी चौकी प्रभारी विष्णु कांत तिवारी भी अपनी टीम के साथ मृतक श्यामवीर के शव को लगातार ढूंढने में लगे हुये है।

By Monika