कादरचौक नमामि गंगे जैविक खेती का द्वितीय प्रशिक्षण शिविर आज भद्ररोल में संपन्न हुआ। जिसमें दिलीप कुमार सहायक परियोजना अधिकारी तथा डॉ आर एस सिंह ने किसानों को जैविक खेती करने के बारे में किसानों से चर्चा की तथा पेस्टिसाइड यूरिया डीएपी के प्रयोग से मिट्टी तथा किसानों के जीवन पर जो गहरा प्रभाव पड़ रहा है। उसके निराकरण के लिए जैविक खेती पर जोर दिया। जिसमें उन्होंने जैविक भभूत जीवामृत तथा आईवीआरआई से प्रमाणित गोपाल प्रजाति के छुआ के बारे में खुलकर चर्चा की यह प्रशिक्षण शिविर पूरे भारतवर्ष में किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने पर किए जा रहे हैं। तथा विकासखंड कादरचौक की एक न्याय पंचायत मैं किसानों को जैविक खेती से जुड़ने पर उन्हें ग्रुप लीडर दिनेश चंद्र शर्मा के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।