बरेली : भाजपा के मढ़ीनाथ मंडल की बूथ सत्यापन बैठक में आदरणीय प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप मे अपना मार्गदर्शन दिया. बैठक में कैंट विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता जी, पूर्व मेयर कुंवर श्री सुभाष पटेल जी, महानगर अध्यक्ष डॉ. कुल मोहन अरोरा जी, अंकित गौड़ जी, प्रदीप अग्रवाल जी, विष्णु शर्मा जी, अमरीश कठेरिया जी, मंडल अध्यक्ष जेपीएस पाल जी व मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.

वहीं दूसरी ओर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी ने नवनियुक्त महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना जी को पार्टी कार्यालय पर मिठाई खिलाकर बधाई दी.

इसके साथ ही पूर्वी मंडल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बूथ सत्यापन बैठक में आदरणीय प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप मे अपना मार्गदर्शन दिया बैठक में कैंट विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता जी, मंडल प्रभारी डॉ सी पी एस चौहान जी, मंडल प्रभारी शिवकुमार महेश्वरी जी, राज बहादुर सक्सेना जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत जी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राम बहादुर मौर्य जी, महानगर बूथ सत्यापन संयोजक विष्णु शर्मा जी, अरुण कश्यप जी व मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.