

शनिवार सुबह गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को आपसी समझौते के साथ रहने के लिए सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने और समझाया और कहा कि किसी भी समाज के लोगों को गांव में किसी प्रकार की कुप्रथा को पैदा नहीं करना है अगर इस प्रकार की कोई बात हो तो वह तुरंत मुझे बताएं।किसी प्रकार की अनुशासन हीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उनके समझाने के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सद्भाव के साथ रहने को तैयार हो गए और अब गाँव मे कोई किसी प्रकार की द्वेष भाबना नहीं है । गांव में दोनों पक्षो के लोग अब आपसी तालमेल व प्रेम संबंधों के साथ जीवन जी रहे हैं । जहां इस मौके पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह , प्रभारी एसओ रविशंकर , हल्का इंचार्ज हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे ।इस संबंध में सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मैं स्वयं जांच के लिए गांव गया था हुक्का पानी बंद करने बाली ऐसी कोई बात सारी स्तिथि सामान्य है।


