सहसवान। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आव्हान पर आज महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर पालिका परिषद में क्षेत्रधिकारी प्रेम कुमार थापा व थाना प्रभारी पंकज लवानिया एवं नगर पालिका ईओ व नगरपालिका कर्मचारीयों द्वारा महिला शक्ति को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया क्षेत्रधिकारी प्रेम कुमार थापा ने कहा महिलाओं को सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर बढ़ावा देने के उद्देश्य प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है अगर किसी भी महिला एवं बालिका को कहीं कोई परेशानी है तो उसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर उनकी सेवा में हमेशा तत्पर है इस मौके पर थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने कहा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है जिसमें हर समय महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहती हैं अगर किसी को कोई परेशानी है तो अपनी महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं उन्होंने कहा महिला शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है मिशन शक्ति अभियान को अभी और आगे बढ़ाया जाएगा इस मौके पर तमाम महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही।