बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य :- राजीव कुमार गुप्ता
बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अंतर्गत जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। तथा जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहेब के जीवन और विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया है। संविधान दिवस को व्यापक रूप से मनाने और पंचतीर्थों के विकास के माध्यम से बाबा साहेब के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल ऐतिहासिक है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और अधिकार प्रदान करने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी बाबा साहेब के विचारों के अनुरूप सामाजिक समरसता, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। संविधान के आदर्शों को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनुसूचित समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक समानता को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।
मंच संचालन अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक वर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदयवीर दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री द्वय अनुसूचित मोर्चा जितेंद्र सोनकर मोहित प्रभाकर, अनु मोर्चा जिला मंत्री सुखदेव वर्मा, सौरभ भारती, जिला उपाध्यक्ष अर्चित सिंह, राधेश्याम भास्कर, राजकुमार सोनकर, जयपाल दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, बॉबी कोरी, भगवान सिंह वर्मा, राज दिवाकर, अशाेक भारती, आकाश बाल्मीकि, राहुल बाल्मीक, राधेश्याम सागर, पप्पू गिहार, शीलेन्द्र सागर, देवेश वर्मा, वीरेश सोनकर, हरिचरण पासी, निरोत्तम, जितेंद्र सागर, प्रमोद सागर, बृजपाल सागर, शिवम दिवाकर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।