सहसवान। नगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी के आवास से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाली आठ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पूरी यात्रा के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान के सामने पहुंची, जहां विधि-विधान से कथा का शुभारंभ किया गया।

कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) के श्रीमुख से होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।