उमंग एक पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक सालारपुर की उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संविलियत विद्यालय सादुल्लापुर भितारा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री अशोक जी एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इसके उपरांत आदरणीय प्रदीप कुमार जी द्वारा उमंग एक पहचान कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की गई । फिर कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 14 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गए। जिसमें उपासना मौर्य को प्रथम एवं सुनैना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में निशा को प्रथम एवं सिमर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । वाद विवाद में संतोषी को प्रथम एवं पायल को द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इंग्लिश डिस्क्टेशन में उपासना को प्रथम एवं सुनैना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त सभी चयनित बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त होने बाले बच्चे 18 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
निर्णायक मंडल में अंजली खेतान, विजय कुमार, मंजू सिंह,रजनी शाक्य, शशि परिहार एवं की सहभागिता रही। इस अवसर पर रिंकी सिंह , अंजली श्रीवास्तव, नेहा , निशा सिंह,रुचि शर्मा,कुसुम,रूही तव्वसुम आदि शिक्षकों उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा सभी का आभार व्यक्त कियाविजय