प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जनता तक पहुंचाएगा अभियान :- डॉ. दिनेश शर्मा

हर बूथ, गांव और परिवार तक पहुंचाएं प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का संदेश :- राजीव कुमार गुप्ता

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता :- डॉ. दिनेश शर्मा

गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाकर अभियान को दें व्यापक स्वरूप कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान-2026 की जिला कार्यशाला को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना निरंतर दिखाई देती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा बदायूं जनपद में अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आयोजित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सहभागिता को बढ़ाया जाए, ताकि सेवा का यह संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कार्यकर्ता प्रत्येक कार्यक्रम को केवल औपचारिक आयोजन न बनाकर उसे जनसंवाद और जनभागीदारी का माध्यम बनाएं। बूथ से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कार्यकर्ता कितनी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ समाज के बीच पहुंचते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रतीक रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों को जिले के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, गांव और परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनेगा। उन्होंने कहा बदायूं जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान के सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने तिथि के अनुसार जिले में होंगे कार्यक्रम को बताया जिसमें 17 सितंबर — ‘आशीर्वाद का दीया’ जनपद के प्रत्येक बूथ पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर उनके घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प से परिवारों को जोड़ा जाएगा।

17 से 27 सितंबर — ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ जनपद के विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की कल्पनाशीलता के माध्यम से सेवा और विकसित भारत के विचार को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर — ‘नमो सेवा गाथा’ में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर —‘आंगन का उत्सव’ में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही महिलाओं और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर — ‘कहानी बदलाव की’ में बदायूं के प्रत्येक शक्ति केंद्र से लाभार्थियों की वास्तविक सफलता की कहानियों को रील के माध्यम से सामने लाया जाएगा। सरकारी योजनाओं से जीवन में आए बदलावों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर — ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जनपद में चयनित प्रभावशाली परिवर्तन स्थलों को केंद्र बनाकर डिजिटल जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे। युवाओं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को जोड़कर विकास कार्यों और बदलाव की तस्वीर समाज के सामने रखी जाएगी।

7 अक्टूबर — ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में जनपद के गांवों से यात्राएं निकलकर निर्धारित स्थान पर एकत्र होंगी। सेवा ज्योति के माध्यम से 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

‘वडनगर से वाराणसी : जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ में निर्धारित मार्ग एवं कार्यक्रम के अनुसार जिले से गुजरने वाली यात्रा में स्थानीय स्तर पर जनसंवाद और सेवा-विकास से जुड़े विषयों को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर — ‘सेवा मेरा योगदान’ जनपद में कार्यकर्ता एवं नागरिक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से अभियान से जुड़ेंगे। रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया जाएगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर — ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ जनपद के ब्लॉक स्तर पर सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी।

17 अक्टूबर — ‘सेवा रंग’ जिले में चयनित प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर आकर्षक मानव रंगोली के माध्यम से राष्ट्र, विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा।

‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ में जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और नवाचार से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को इस पहल से जोड़ते हुए नए विचारों एवं समाधानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

17 अक्टूबर 2026 —’जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ अभियान के समापन चरण में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ 25 वर्षों की सेवा यात्रा को रेखांकित करते हुए विकसित भारत का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता सदैव सेवा को अपनी कार्यशैली का आधार मानकर समाज के बीच काम करता है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को और व्यापक रूप देने का अवसर है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की तैयारी समय से पूरी कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। अभियान में केवल संख्या नहीं, बल्कि जनता से सीधा संपर्क और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को गांव, बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता मिली है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनके सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर आमजन से संवाद करें तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ते हुए इसे सफल बनाएं।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा देश के विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन जनसेवा कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और जनता को सेवा, सुशासन तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ते हुए अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दें।

मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।