Oplus_131072

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर स्थित प्राचीन राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

शाम होते ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात भगवान का जन्म होते ही ‘नंद घर आनंद भयो’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

बच्चों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियां रहीं। मुहीउद्दीन पुर,नयागंज, बजरिया, गोपालगंज, सैफुल्लागंज, शाहबाजपुर और जहांगीराबाद के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक लीलाएं प्रस्तुत कीं।

मटकी फोड़ और रासलीला देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।