Oplus_131072

सहसवान / बदायूँ। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हेदादपुर धोबई में झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित करने से आहत एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अल्हेदादपुर धोबई निवासी ओमेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही नरेश, रामबाबू, प्रमोद, रामस्वरूप उर्फ नन्हें, रूम सिंह, तालेवर और संजू ने उसके भाई ज्ञानचन्द्र पर झूठा आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किया। लगातार प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर ज्ञानचन्द्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सहसवान पुलिस ने 25 अगस्त को मु0अ0सं0 429/2026 धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत सातों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रोहित सिंह को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।