सहसवान। सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव इस बार भी हर महीने की तरह एक विशाल भण्डारे का आयोजन करने जा रहे हैं।
स्व0 श्रीमती शान्ति देवी जी की पुण्य स्मृति में यह भण्डारा बृहस्पतिवार, 30 जुलाई को सहसवान ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार इस भण्डारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। विक्रांत यादव हर महीने ब्लॉक परिसर में इस तरह का भण्डारा कराते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिलता है।
कार्यक्रम में पूर्व एम.एल.सी. एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे।
आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माताजी के प्रसाद का लाभ लें और पुण्य के भागी बनें।