सहसवान- थाना सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया से 17 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सोमवार 27 जुलाई को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी संजय पुत्र सोमेन्द्र नाथ के अनुसार, उनका भतीजा अनीकेत पुत्र आकाश APS इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 12 कला का छात्र है। रोज की तरह वह स्कूल बस से घर आता था। 27 जुलाई को दोपहर करीब 2:00 बजे वह बस से अकबराबाद चौराहे पर उतर गया, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय तक जब वह घर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसकी चचेरी बहन परी ने बताया कि अनीकेत ने ड्राइवर से जिद करके अकबराबाद पर उतरने की बात कही थी। इसके बाद रिश्तेदारों और दोस्तों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
लापता अनीकेत की लम्बाई 5 फिट 2 इंच, रंग गेहुआं, चेहरा लम्बा और शरीर पतला है। वह स्कूल ड्रेस और काले जूते पहने हुए था। उसकी खास पहचान है कि वह उल्टे पैर को रगड़ कर चलता है और दाहिने हाथ में कलावा बंधा है।
परिजनों ने थानाध्यक्ष सहसवान से बच्चे की बरामदगी और मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।