Oplus_131072

भारतीय जनता पार्टी बदायूँ द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 1 जुलाई बुधवार को किया जाएगा।

सम्मेलन अपराह्न 4 बजे आर.के. रिजॉर्ट, कृष्णा लॉन, बदायूँ में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना होंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।