सहसवान- थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी को मिली पक्की मुखबिरी के बाद ग्राम शिकारपुर में ताबड़तोड़ छापा मारा गया।
थाना प्रभारी की अगुवाई में बड़ी सफलता
1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी मौके से जब्त ।
थाना प्रभारी खुद टीम लेकर पहुंचे और रंगे हाथों खनन पकड़ा
माफियाओं पर कसा शिकंजा थाना प्रभारी की जीरो टॉलरेंस नीति से इलाके में हड़कंप
तत्काल एक्शन सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने बिना देरी किए टीम गठित कर रेड डाली
थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई के बाद कोतवाली के बाहर खनन से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
थाना प्रभारी ने साफ कहा है कि सहसवान में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। मशीन-ट्रैक्टर कब्जे में लेकर FIR की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सहसवान में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के धंधे पर थाना प्रभारी की इस रेड से माफियाओं की कमर टूट गई है। क्षेत्र में थाना प्रभारी की सख्त कार्यशैली की चर्चा है।
पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर का है, जहाँ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने मिसाल कायम की।