बदायूं। अटल बिहारी वाजपेयी कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शनिवार को मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ। इसकी अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की।संवाद के दौरान प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने

कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा जनता के अटूट विश्वास पर टिकी है। सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है।प्रभारी मंत्री ने प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। इसके अलावा पिछले 12 वर्षों में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है।

वंदे भारत ट्रेनों का संचालन और अमृत भारत स्टेशन योजना देश के विकास की नई पहचान बन चुके हैं। भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनपद में गत वर्षों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 रुपए की धनराशि से विकास कार्य कराए गए एवं लाभार्थियों को लाभांवित किया गया, जिसमें अवस्थापना एवं सुविधाओं में 2,148 करोड़ 02 लाख 81 हजार रुपए व्यय किए गए। अन्य निर्माण कार्याें में 1,167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपए व्यय किए गए तथा विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं में 8,031 करोड़ 02 लाख 98 हजार 75 रुपए व्यय/लाभ राशि वितरित की गई। जनपद की विधानसभा सदर, बिल्सी, , दातागंज, शेखूपुर, सहसवान व बिसौली सहित सभी जगह विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 की धनराशि व्यय की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भाजपा नेता शारदेंदू पाठक,जेके सक्सेना,हीरा लाल कश्यप,मनोज कुमार गुप्ता,रानी सिंह पुंडिर, डीएम अवनीश राय,एडीएम अरुण कुमार, डीडीओ अखिलेश चौबे, पीडी डीआरडीए सतेन्द्र सिंह,अन्य अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।