हरदोई जा रहे भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।
प्रांतीय आवाहन पर किसान महापंचायत में होना था शामिल।
बदायूं=हरदोई में किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन ( भानु)के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार तोमर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।
बुधवार की रात भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार तोमर के निवास ग्राम ईसापुर बहेडिया पहुंचकर थाना मुजरिया पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया,अगले दिन सुबह को पुलिस ने अपना डेरा हटाया।
जिलाध्यक्ष अतुल कुमार तोमर ने बताया कि जनपद हरदोई में किसान महापंचायत का आयोजन गुरुवार को होना था जिसमें शामिल होने के लिए वह स्वयं अकेले शांतिपूर्ण जा रहे थे,लेकिन पुलिस प्रशासन ने मुझे रात में ही घर पर आकर हाउस अरेस्ट कर लिया,क्या मैं अपने संगठन के कार्यक्रम में भी नहीं जा सकता, प्रशासन को आवाज नहीं दबानी चाहिए।
मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया,जिनको अगली सुबह मुक्त कर दिया गया।