
ONDC बोर्ड में सुनील जे. सिंघी की एंट्री से डिजिटल व्यापार को मिलेगी रफ्तार, ‘स्वदेशी अपनाओ-व्यापार बढ़ाओ’ का दिया मंत्र*
*रिपोर्ट/
फरीदपुर इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन की बरेली में हुंकार: ‘नई टैक्स व्यवस्था से व्यापारियों की बल्ले-बल्ले’, PM के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था की उड़ान
बरेली, डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में क्रांति लाने के लिए ONDC ने बड़ा दांव चला है। Open Network for Digital Commerce ने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। सुनील जे. सिंघी ने बरेली में पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि 50 हजार से ज्यादा व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का अनुभव रखने वाले उनके बोर्ड में आने से ग्रामीण और शहरी व्यापार के बीच की दूरी अब खत्म होगी। व्यापारियों के लिए कहा कि ‘स्वदेशी अपनाओ व्यापार बढ़ाओ’ के मंत्र से ही देश का कारोबार मजबूत होगा।

सिंघी का अनुभव: छोटे व्यापारियों के लिए उम्मीद की किरण
PM मोदी के नेतृत्व में बढ़ रही अर्थव्यवस्था
सुनील जे. सिंघी पहले गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन और गुजरात लेबर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। FCI अरावली जिप्सम में डायरेक्टर और नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज में पहले जैन प्रतिनिधि के तौर पर ऐतिहासिक भूमिका निभा चुके हैं। छोटे व्यापारी, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और शिक्षा-रोजगार के लिए उनके काम को सराहा गया है। सुनील जे. सिंघी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश का व्यापारी अपनी समस्या का समाधान का निराकरण लेकर हमारे साथ लिंक में जुड़ सकते हैं जिससे हम अधिकारियों के माध्यम से तुरंत व्यापारी की मदद करेंगे। ONDC का मिशन समावेशी डिजिटल कॉमर्स अब सिंघी के जमीनी अनुभव से और मजबूत होगा।
सुनील जे. सिंघी ने कहा कि आज की इस स्थिति में माननीय प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार से देश को आगे ले जा रहे हैं, जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है उसमें हर एक व्यक्ति उनका समर्थन कर रहा है। डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन से छोटे कारोबारी भी ग्लोबल मार्केट में पहुंच बना रहे हैं।
बरेली में गरजी फरीदपुर इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन
उधर बरेली के एक निजी होटल में फरीदपुर इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर व्यापारियों को बड़ी राहत की खबर दी। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह ने बरेली में पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि नई टैक्स प्रक्रिया से व्यापारियों को जबरदस्त आसानी हो गई है। कागजी झंझट कम होने से छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा। गुरप्रीत सिंह ने व्यापारियों के लिए कहा कि ‘स्वदेशी अपनाओ व्यापार बढ़ाओ’ की नीति पर चलकर ही लोकल बिजनेस को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
सेक्रेटरी-ट्रेजरार ने खोला राहत का पिटारा
सेक्रेटरी रजत मल्होत्रा और ट्रेजरार रोशन अग्रवाल ने कहा कि ONDC जैसे प्लेटफॉर्म और सरकार की नई पहल से फरीदपुर-बरेली के स्थानीय व्यापारी अब ऑनलाइन बाजार में धाक जमाएंगे। प्रेस वार्ता में राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया समेत कई नामी उद्योगपति मौजूद रहे। गुरप्रीत सिंह ने ऐलान किया कि एसोसिएशन जल्द डिजिटल ट्रेनिंग और टैक्स जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि एक भी व्यापारी पीछे न रहे।