सहसबान- ब्लॉक परिसर से भाजपा नेता विक्रांत यादव ने दैनिक भास्कर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर का ‘प्रधान रेटिंग कार्यक्रम’ एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे पक्ष और विपक्ष दोनों को अपने 5 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का आंकलन करने में मदद मिलेगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसने किसको कितनी रेटिंग दी, इसका पता नहीं चलेगा।
इस मौके पर तूफान सिंह यादव, हर्ष सोमानी, राम बहादुर प्रधान, गजेंद्र सिंह प्रधान, शैलेश प्रधान, राजाराम प्रधान, ओमपाल सिंह, सत्येंद्र यादव, अंकित सक्सेना, सोनू सिकरवार और सुरेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।