SSP अनुराग आर्य ने दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड लापरवाही के चलते हुई कार्रवाई

रिपोर्ट/अलोक गुप्ता-सिटिल

8 दिसंबर 2023 के केस में धाराओं में हेरफेर और विवेचना में मनमानी का आरोप; विभागीय जांच शुरू

*बरेली, महिला अपराध में लापरवाही पर बरेली SSP अनुराग आर्य ने सख्त रुख अपनाया है। दुष्कर्म के एक मामले में धाराओं से खेल और विवेचना में मनमानी करने पर दो दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी हुए हैं।

क्या है पूरा मामला
यह मामला 8 दिसंबर 2023 को थाना सीबीगंज में दर्ज हुई शिकायत से जुड़ा है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में छोड़ दिया। FIR तो दर्ज हुई, लेकिन जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई।

SSP अनुराग आर्य ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि तत्कालीन FIR लेखक मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार ने दुष्कर्म से जुड़े तथ्य होने के बावजूद उचित धाराएं नहीं लगाईं। वहीं तत्कालीन विवेचक दरोगा रत्नेश कुमार और दरोगा सचिन चौधरी ने भी विवेचना में लापरवाही बरती। दोनों ने जरूरी धाराएं शामिल नहीं कीं और कार्रवाई टालते रहे।

कौन-कौन हुआ सस्पेंड

  1. दरोगा रत्नेश कुमार – वर्तमान तैनाती थाना भुता
  2. दरोगा सचिन चौधरी – वर्तमान तैनाती थाना नवाबगंज
  3. मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार – वर्तमान तैनाती थाना सीबीगंज

तीनों आरोपी पुलिसकर्मी घटना के वक्त थाना सीबीगंज में ही तैनात थे।

SSP का सख्त संदेश


SSP अनुराग आर्य ने साफ कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली पुलिस में दुष्कर्म केस की जांच में हेरफेर करना तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। SSP अनुराग आर्य ने दरोगा रत्नेश कुमार, दरोगा सचिन चौधरी और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। 8 दिसंबर 2023 के सीबीगंज केस में धारा लगाने में खेल का आरोप है।