सहसवान। नगर के मोहल्ला पट्टी निवासी गुड्डू बाल्मीकि का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता पर 19 अप्रैल 2026 को मोहल्ला पट्टी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में नगरवासियों, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और कहा कि गुड्डू बाल्मीकि ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।