पत्रकारो की पाच सूत्रीए मांगो को लेकर आईरा संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपे
सहसवान – मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतंत्र परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा शासन एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लंबे समय से हमारे संगठन आल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए विभिन्न मांगे कर रहा है, इसी क्रम में जनपद के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेगत दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित पांच प्रमुख मांगें सभी तहसील विल्सी विसौली सहसबान दातागंज तथा सदर तहसीलो के उपजिलाकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन द्वारा सौपे गये है ज्ञापन मे मांगे 1. सभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए
पत्रकार दिन-रात कार्य करते हुए समाज को सूचना उपलब्ध कराते हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी उठाने पड़ते हैं। ऐसे में सभी मान्यता प्राप्त एवं कार्यरत पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे और उनके परिवारजन गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकें।2. प्रदेश के भीतर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था हो समाचार संकलन के लिए पत्रकारों को लगातार विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है। इस कार्य को सुगम बनाने हेतु जनपद के अंदर एवं प्रदेशभर में रोडवेज बसों में पत्रकारों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के समय पर घटनास्थल तक पहुंच सकें।3. पत्रकारों को सरकारी लैपटॉप एवं मोबाइल उपलब्ध कराए जाएं
आधुनिक पत्रकारिता पूरी तरह तकनीक पर आधारित हो चुकी है। ऐसे में सभी पत्रकारों को सरकार द्वारा लैपटॉप एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे समाचारों का त्वरित संकलन, संपादन और प्रसारण प्रभावी ढंग से कर सकें तथा डिजिटल पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके। 4. प्रत्येक थाने में पत्रकारों को उचित सम्मान एवं सटीक जानकारी मिले
पत्रकारों का कार्य प्रशासन और जनता के बीच सेतु का होता है। इसलिए प्रत्येक थाने में पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें घटनाओं से संबंधित सटीक और सत्य जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे अफवाहों पर रोक लगे और निष्पक्ष खबरें प्रकाशित हो सकें। 5. जिला एवं तहसील प्रशासन द्वारा सूचना संकलन में पूर्ण सहयोग दिया जाए
समाचारों की सत्यता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी पत्रकारों को सूचनाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करें। प्रशासनिक स्तर पर एक समन्वय प्रणाली विकसित की जाए, जिससे पत्रकारों को आवश्यक जानकारी समय पर प्राप्त हो सके और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रभावी रूप से सामने आ सकें।
इन मांगों का उद्देश्य पत्रकारों की कार्यक्षमता, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ाना है, जिससे वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक निष्ठा एवं प्रभावशीलता के साथ कर सकें।
सहसबान मे मुशाहिद रजा, मुकीम अहमद, आमीर शाह, प्रदीप यादव, मुसर्रत सलमानी, अवीर सक्सैना, आतिफ निशार , किशन माहेश्वरी, नजाम खान भारी संख्या मे आईरा पदाधिकारी मैजूद रहे ।
