बदायूं। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में, ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वर्षों से जमे अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंडों को जड़ से उखाड़ फेंका है। ट्रैफिक प्रभारी ने अवैध स्टैंडों और जाम पर हंटर चला दिया हैं जिससे जनता ने जाम से राहत भरी सांस ली हैं पुलिस लाइन चौराहे इंद्राचौक पर सड़कें चकाचक दिख रही हैं।
ट्रैफिक पुलिस का ‘महा-अभियान’, अवैध स्टैंडों पर बड़ी कार्रवाई
बदली शहर की सूरत: अतिक्रमण मुक्त हुईं शहर की मुख्य सड़कें
अवैध स्टैंड का सफाया शहर के व्यस्ततम इलाकों (जैसे पुलिस लाइन चौराहा और रोड़वेज स्टैंड आंबेडकर पार्क सड़कों के किनारे खड़े अवैध ऑटो-रिक्शा और डग्गामार वाहनों को हटवाने के लिए दीवारों पर निर्देश लिखवा दिए है जिससे पढ़कर ऑटो चालक जाम ना लगाए अगर जाम लगता हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक प्रभारी ललित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन चौराहे अंबेडकर पार्क पर ऑटो समेत दस वाहन सीज किए।

नो-पार्किंग जोन की सख्ती:
पुलिस चौराह, इंद्रचौक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन के खड़े होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों का पक्ष:
एसएसपी का कहना है कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता साफ रखना उनकी प्राथमिकता है। शहर में अवैध स्टैंड चलाने वालों और नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भारी जुर्माने के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जनता को राहत:
इस कार्रवाई के बाद शहर की मुख्य सड़कें अब पहले से अधिक चौड़ी और खुली नजर आ रही हैं। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि इससे न केवल जाम से मुक्ति मिली है बल्कि दुर्घटनाओं के खतरे में भी कमी आई है।