बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।