शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी संचालक की दबंगई, कनेक्शन धारकों को गैस न मिलने से आक्रोश, कनेक्शन धारकों ने परेशान होकर बिनावर पुलिस को दिया शिकायत प्रार्थना पत्र, कनेक्शन धारक मायूस होकर घर लौटे
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में दिन रविवार की सुबह में ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों कनेक्शन धारकों को गैस न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। जिससे परेशान होकर कनेक्शन धारको ने भारत गैस एजेंसी संचालक डॉ अमित शर्मा के खिलाफ रात्रि में ब्लैक में गैस बेचने व कनेक्शन धारकों को गैस न देने पर थाना बिनावर पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिसके बाद थाना बिनावर पुलिस ने गैस कनेक्शन धारकों को शांत कर स्थिति संभाली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से भारत गैस एजेंसी चक्कर काट रहे थे, लेकिन गैस एजेंसी संचालक डॉ अमित शर्मा अपनी मनमानी और दबंगई के चलते अभद्र भाषा का प्रयोग करके कनेक्शन धारकों को आए दिन टालमटोल करते रहे।
यहां आपको पता चले मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर कस्बा का है, जहां थाने के पीछे मोहम्मदपुर रोड स्थित शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी का है, जहां ग्रामीणों ने गैस न मिलने पर शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी के संचालक डॉ अमित शर्मा पर अनगिनत गंभीर आरोप लगाए हैं जैसे गैस कनेक्शन धारकों से ₹30 ₹50 एक्स्ट्रा चार्ज मांगा जा रहा है। कनेक्शन धारको ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व मे ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों कनेक्शन धारक ने अपने ही मोबाइलों से गैस बुकिंग की थी। जब कनेक्शन धारक भारत गैस एजेंसी के संचालक अमित के पास पहुंचे तो उन्होंने कई कनेक्शन धारकों को अभद्र भाषा के साथ टालमटोल कर यह कह दिया कि अपने-अपने खाते की केवाईसी कराओ तब तुम्हें गैस सिलेंडर मिलेगा वरना आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। जबकि कनेक्शन धारक मार्च माह में केवाईसी करा चुके थे उसके बावजूद भी उन्हें गैस सिलेंडर न देकर दोबारा केवाईसी करने हेतु आदेश दिया गया।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से यह भी पता चला कि थाना बिनावर पुलिस के पास गैस एजेंसी संचालक डॉ अमित शर्मा के खिलाफ शिकायत पहुंचने पर गैस एजेंसी संचालक अमित को थाना बिनावर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इस मामले में पूछताछ भी की। मामले में थाना बिनावर पुलिस के समक्ष गैस एजेंसी संचालक अमित ने कनेक्शन धारकों को गैस उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी के संचालक डॉ अमित शर्मा कनेक्शन धारकों को 30 से लेकर ₹50 एक्स्ट्रा लेकर सिलेंडर दे रहे हैं वहीं कस्बा बिनावर में थाने के सामने शुभ कृष्णा हॉस्पिटल के नाम से एक हॉस्पिटल चला रहे हैं जिसकी आड़ में रात्रि के समय कस्बा बिनावर में स्थित दुकानदारों व अपने परिचितों को ब्लैक में गैस सप्लाई करने का काम कर रहे है। इस संबंध में बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कनेक्शन धारकों को गैस न मिलने की शिकायत थाना बिनावर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिसमें गैस संचालक डॉ अमित शर्मा को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। अब देखना यह है कि इस मामले में योगी सरकार व जिले के उच्च अधिकारी शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी के संचालक पर क्या कार्रवाई करते है।