कुंवरगांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र में लम्बे समय से जमीन खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है जिसमें स्थानीय लोग व बाहर के लोग शामिल है जो ग़लत तरीके से लोगों की जमीनों का सौदा कर रहे हैं ।
कुंवर गांव में शुक्रवार को जमीन का फर्जी बैनामा कराने का मामला पकड़ा गया है जिसमें लोगों ने एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया वाकी तीन लोग भाग गए अब पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।यह था पूरा मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पलिया निवासी भूपकिशोर, नन्हें , वीरपाल, और भागवती के नाम कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में लगभग 20 बीघा जमीन है जिसका दलालों ने बरेली जिले के एक फर्जी विक्रेता जमीन का मालिक बनाकर कुंवर गांव कस्बे के रामू पुत्र रामवीर को 3 लाख 60 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से जमीन को सौदा कर दिया जबकि असली जमीन मालिक वीरपाल और नन्हें को जानकारी तक नहीं थी कि उनकी जमीन को दलाल फर्जी तरीके से बेच रहे हैं ।जमीन खरीदार रामू का कहना है कि पनौटा निवासी ज्ञानस्वरूप बरेली जिले के गांव सहासे निवासी इंद्रपाल पुत्र मोहरसिंह को बुलाकर लाया और जमीन का मालिक बताया युवक ने अपने पास वीरपाल और नन्हें नाम का आधार कार्ड दिखाया जो फर्जी था बयाना बतौर रामू ने दो लाख रुपए दिए और घर जाकर आधार कार्ड चैक किया और पनौटा जाकर जमीन देखी तो वह फर्जी निकला तभी रामू को शक हो गया रामू ने शुक्रवार को इंद्रपाल को कुछ और पैसे देने के लिए बुलाया और पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । इंद्रपाल के पास दो फर्ज़ी आधार कार्ड पकड़े गए जो पलिया निवासी नन्हें और वीरपाल नाम के थे। इंद्रपाल ने पूछताछ में जमीन फर्जीवाड़ा मामले अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं पुलिस ने इंद्रपाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है ।
जमीन की सौदाबाजी कराने में कुंवर गांव देहात का पूर्व प्रधान और बरेली जिले का एक छुटभैया नेता भी शामिल है जमीन खरीदार रामू ने प्रधान के घर बैठकर युवक को दो लाख रुपए दिए थे पुलिस ने रामू के बयान दर्ज किए हैं । सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में बरेली जिले के एक गांव का एक व्यक्ति भी शामिल है वह एक मंत्री का रिस्तेदार बताया जाता है और जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है रामू और जज्ञीन के असली मालिक नन्हें पुत्र ओम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।चर्चा है कि पकड़े हुए आरोपी इंद्रपाल को पुलिस ने पूर्व प्रधान को सुपुर्द कर दिया था अब बताया जाता है कि अब वह फराश्र हो गया है पुलिस को मिल नहीं रहा है ।पुलिस सभी की तलाश में जुटी हुई है चर्चा है कि रविवार को पूर्व प्रधान के घर पुलिस दो बार दबिश देने गई थी ।जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना कि एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है अन्य लोगों की तलाश की जा रही है मामले में कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा ।।