बिल्सी और दातागंज में खाद्य विभाग की छापेमारी

बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्रि के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य नमूनों लिए गए।
इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुट्टू का आटा मुकेश किराना स्टोर, बिल्सी और
दूध का कमलेश के प्रतिष्ठान, डहरपुर कलां तहसील दातागंज में साबूदाना का अरुण कुमार के प्रतिष्ठान, मेन चौराहा दातागंज से
दूध का अनमोल डेयरी, भटौली तहसील दातागंज से चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबारियों को दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बेचने और बिना लाइसेंस के व्यापार न करने के कड़े निर्देश दिए गए।
आम जनता को मिलावट के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह खुशीराम और करन सिंह शामिल रहे।