बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव प्रातः 9 बजे चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के मां काली नगला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे । इसके बाद वे अपराह्न 1 बजे विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के ग्राम सिहोरा पहुंचेंगे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित नवरात्रि मेले में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद भी करेंगे और क्षेत्रीय परंपराओं में सहभागिता निभाएंगे।
इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आयोजित अन्य राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।