थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव रसूलपुर कला का पूरा मामला है।
रविवार – सोमवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर निशाना बनाया जिसमें दाल का कट्टा कुर्सी रजिस्टर सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गये। आंगनवाड़ी में जैसे ही सुबह देखा की समान गायब है, डायल 112 पुलिस को सूचना दी उसके बाद जरीफ नगर थाना प्रभारी को आंगनवाड़ी द्वारा चोरी का प्रार्थना पत्र दिया गया है।