दहगवां ।नगर पंचायत में नवनिर्मित सभी सभासदों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया जिसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
नगर पंचायत दहगवा के नवनिर्मित सभी सभासदों को सबसे पहले फूल माला पहनकर स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जफर अली सैफी, बृजेश गुप्ता एवं विजय सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दहगवां नगर पंचायत से नॉमिनेट सभासद नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद नगर में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उनके अनुभव और नेतृत्व से नगर पंचायत दहगवां के विकास को नई गति मिलेगी। पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता ने अपने आवास पर समर्थकों व नगर के लोगों के साथ उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस मौक़े पर नरेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, जसवीर राणा, मौलाना सगीर अहमद, श्योरज सिंह, मेहंदी हसन, राशिद, रजनीश कुमार, देवेंद्र विजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।