भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास को दी प्राथमिकता :- डॉ. संघमित्रा मौर्य
भाजपा की ताकत है, हमारा बूथ पर समर्पित कार्यकर्ता :- हरीश शाक्य
नगर बदायूँ/बिल्सी नगर/बिसौली ग्रामीण/उसावाँ/बसोमा/दहगवां :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नगर बदायूँ, बिल्सी नगर, बिसौली ग्रामीण, उसावाँ, बसोमा, दहगवां मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बदायूँ नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वैभव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिल्सी नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिसौली ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उसावाँ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस दातागंज में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बसोमा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता अरविंद वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा दहगवां मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा संगठन का विस्तार कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों के निरंतर संचालन से संभव होता है। आगे कहा कार्यकर्ताओं को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। इससे पार्टी की संरचना और अधिक सुदृढ़ होती है।
इतिहास एवं विकास विषय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का उदय एक लंबी वैचारिक साधना और संगठनात्मक संघर्ष का परिणाम है। जनसंघ के दौर से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी विचारधारा को समाज के बीच स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, तप और निरंतर जनसंपर्क के कारण भाजपा आज देश के कोने-कोने तक पहुंची है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
बूथ प्रबंधन विषय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं से निरंतर संपर्क ही चुनावी सफलता का आधार बनता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” हर माह के अंतिम रविवार को बूथ पर सामूहिक रूप से सुनी जाए और उसके बाद बूथ समिति की बैठक कर संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की जाए।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के अनेक नए मानक स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, किसान हित और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन स्पष्ट विचारों और अनुशासित कार्यशैली पर आधारित है। कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों को समझते हुए उसी भावना के साथ अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्य पद्धति विषय पर जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप ने कहा भाजपा की कार्यप्रणाली अनुशासन, समन्वय और सामूहिक निर्णय की परंपरा पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाता है, जिससे संगठन की मजबूती लगातार बढ़ती है।
कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर वरिष्ठ नेता अरविंद वाल्मीकि ने कहा संगठन का विस्तार निरंतर जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता से संभव होता है। कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर संवाद स्थापित करना चाहिए और संगठन की नीतियों व कार्यक्रमों से नए लोगों को जोड़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।
इतिहास एवं विकास विषय पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा भाजपा का विकास कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक प्रयासों से लगातार आगे बढ़ा है। समय के साथ संगठन ने अपनी मजबूत संरचना और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर विस्तार किया है और निरंतर प्रगति की है।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डॉ अरुण प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, क्षेत्रीय सह-संयोजक आईटी विभाग कृष्णवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला संयोजक आईटी विभाग संदीप चौहान, जोगेंद्र पटेल, प्रदीप चौधरी, अजय तोमर, शिवम शंखधार, रचना शंखधार ने अपने विषयों पर संबोधित किया।
इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, चैयरमैन दातागंज नैना गुप्ता, डॉ केपी लोधी, ब्रज बिहारी लाल, भगवान दास सागर, रामशरण शर्मा, जसवंत सिंह, वीरपाल सिंह, जयनारायण शर्मा, राकेश दीक्षित, मनोज कुमार सिंह, राजेंद्र सागर, वीर सिंह चौधरी, रामपाल सिंह, राजबहादुर, भूदेव सिंह, नक्षत्र चौहान, गेंदालाल राजपूत, दाताराम, शाक्य, राजपाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, राम नरेश सिंह, ब्रजेश बाबू वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, ओमबाबू सक्सेना, डॉ मनवीर सिंह, डीके चड्डा, देवदत्त शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महंत सोहन दास, पंकज शर्मा, शिशुपाल, यतेंद्र पाल सिंह, दाताराम, शिवकुमार गुप्ता, मेखला सिंह, हरवंश यादव, लीलाधर शर्मा, महेंद्र सिंह मौर्य, कैलाश गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, अजय मथुरिया, सुनील कुमार सिंह, राहुल लोधी, परमवीर शाक्य, गुलशन प्रताप सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।