इस्लामनगर। क्षेत्र के ग्राम कुंदावली में आयोजित वार्षिक मेला श्री नटवाबा महाराज का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार लीडर (पूर्व चेयरमैन) एवं भाजपा नेता कुलदीप कुमार एडवोकेट (जिला पंचायत सदस्य) ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचे। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए बड़े व छोटे झूले, खेल-कूद के साधन तथा मिठाई व अन्य सामान की कई दुकानें सजाई गई हैं, जिससे मेले में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।

मुख्य अतिथियों ने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यह मेला इसी प्रकार सफलतापूर्वक आयोजित होता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन अमरीश कुमार ने किया। इस दौरान मेला अध्यक्ष ग्रीश कुमार, मेला प्रबंधक चंद्रपाल सिंह प्रधान, प्रमोद कुमार, प्रेमशंकर, ओमवीर, राजेश डीलर, चंद्रभान सिंह, सत्यपाल, सुरेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।