कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष से सशक्त हुई भाजपा :- बीएल वर्मा
राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा :- हरीश शाक्य
कार्यकर्ताओं की ताकत से बढ़ता गया भाजपा का जनाधार :- हरीश शाक्य
बिल्सी ग्रामीण/उघैती/गौतरा/गढ़िया हरदोईपट्टी/आसफपुर :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बिल्सी ग्रामीण, उघैती, गौतरा, गढ़िया हरदोईपट्टी, आसफपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बिल्सी ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उघैती मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा गौतरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस दातागंज में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा गढ़िया हारदोईपट्टी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा आसफपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड में आयोजित हुआ, जिसका उदघाटन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इतिहास एवं विकास विषय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा भाजपा का निर्माण वर्षों के संघर्ष, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक अनुशासन की मजबूत नींव पर हुआ है। जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कार्यकर्ताओं की दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास केवल राजनीतिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का एक सतत अभियान है।
इतिहास एवं विकास विषय पर हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का विकास केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर चलने वाला एक वैचारिक आंदोलन रहा है। जनसंघ के समय से प्रारंभ हुई यह यात्रा अनेक संघर्षों और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ती रही और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा समर्पण के कारण आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर योगदान दे रही है।
इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा भाजपा का इतिहास केवल एक राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद, संगठनात्मक समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। आगे कहा संगठन का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करे
वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित है। भाजपा की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारते हुए समाज के बीच तथा पार्टी में अपने दायित्व के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएं।
वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा किसी भी संगठन की मजबूती उसकी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर निर्भर करती है। भाजपा का कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए समाज में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास करना चाहिए।
कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने से नहीं बल्कि समाज के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने से होता है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, मोहल्लों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर संवाद स्थापित करना चाहिए, जिससे नए लोग संगठन से जुड़ें और भाजपा की विचारधारा का दायरा निरंतर व्यापक होता जाए।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डॉ अरुण प्रकाश, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, प्रदीप चौधरी, अरविंद वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, क्षेत्रीय सह-सयोजक आईटी विभाग कृष्णवीर सिंह, जिला संयोजक आईटी विभाग संदीप चौहान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान, जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा, शिवम शंखधार, रचना शंखधार ने अपने विषयों पर संबोधित किया।
इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख के.सी शाक्य, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, आचार्य संजीव रूप, निवास शर्मा, अनिल पाठक, रामकृपाल तिवारी, ब्रजेश शंखधार, वीरेंद्र दिवाकर, महेश पाल, सुरेश श्रीवास्तव, डॉ चेतराम मौर्य, लेखराज कश्यप, रामशंकर गुप्ता, राजीव दुबे, हरद्वारी लाल कश्यप, प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ एकराम शाक्य, प्रमोद कुमार, सुरेश सक्सेना, चंद्रभान, लालता प्रसाद, उमाशंकर मिश्रा, अवदेश सिंह, उदयवीर सिंह यादव, उमाशंकर शाक्य, राजीव पराशरी, बाबा दास, उमेश भारती, मुकेश पाराशरी, नंद किशोर, कल्याण सिंह, नरेश राजपूत, रामकिशोर गुप्ता, महिपाल राठौर, रूमसिंह सागर, रक्षपाल सिंह, अशोक सिंह, चित्र किशोर अगस्ट, राजीव बाल्मीकि, रामौतार कश्यप, रविन्द्र कुमार जौहरी, मोहित तोमर, राज कश्यप, विदेश श्रीवास्तव, विजय शर्मा, ललतेश ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।