कुंवरगांव। बनेई गांव की 28 वर्षीय सना बेगम की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने और बरेली ले जाते समय मौत हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। नवजात बेटी को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मां की मौत से गांव में शोक की लहर है।
बनेई गांव निवासी सना बेगम पत्नी अजहर को सोमवार के लिए प्रसव पीड़ा होने पर नवादा के अंतरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चर्चित महिला डाक्टर द्वारा आपरेशन किया गया प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती रही और स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजन मंगलवार को शाम एंबुलेंस से बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सना बेगम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतका अपने पीछे सात वर्षीय बेटे और नवजात बेटी को छोड़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समुचित उपचार मिलता तो शायद जान बच सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अस्पताल संचालक सहयोगी राजू ने बताया कि आपरेशन ओमवती ने किया था हमारे यहां इस तरह के डाक्टर उपलब्ध नहीं है जो उसको कंट्रोल कर पाते इसलिए उसको रैफर कर दिया गया।महिला की मौत बरेली ले जाते समय हुए हुई है ।