सहसवान: कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र गिरीश 12 फरवरी को गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर 16 फरवरी को किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरु कर दी थी। मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिसको लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं, कोतवाली पुलिस।
