बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का राजकीय मेडिकल में उपचार चल रहा हैं।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के ढाबा सिंह हवेली अब्दुल्लागंज के पास सुबह करीब 5:00 से 5:30 बजे के बीच, बरातियों से भरी एक निजी बस और सामने से आ रही रोडवेज बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें सोनू (22), कृष्णा कुमार (14) और योगेश (38) मृतक के रूप में पहचान हुई है। घायल यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है निजी बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी हादसा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।