सहसवान (बदायूं) सहसवान मोहल्ला गोपालगंज, सैफुल्लागंज में मुख्य प्रवेश मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्ले वासियों को इसी गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर बासियो ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उप जिलाधिकारी और सहसवान नगर पालिका आधिशाशि अधिकारी (ईओ )को सूचित किया है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।दर्जनों नगरबासियो ने प्रशासन से नाला निर्माण कराकर जलभराव और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थानीय निवासियों चांद बाबू ने बताया कि यह नगर का मुख्य रास्ता है और कई वर्षों से यहां जलभराव व कीचड़ है। सभासद द्वारा कोई सुनवाई न होने के कारण आए दिन मोटरसाइकिलें फिसलकर गिरती रहती हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से नाला निर्माण कराकर रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। कई मोटरसाइकिलें, ई रिक्शा इस गंदे पानी में गिर जाते हैं। जल निकासी का कोई नाला नहीं है, जिसके कारण मोहल्ले के एक निजी खेत में पानी भरकर कीचड़ का तालाब बन गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि खेत मालिक अपने खेत में मिट्टी का भराव करा देता है, तो पानी लोगों के घरों या पूरे रास्ते और मुख्य सड़क तक फैल जाएगा, जिससे और अधिक गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। वार्ड मेंबर सभासद शादाब अंसारी ने बताया कि यह मुख्य रास्ता सहसवान नगर निगम के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कराया गया था लेकिन कोई काम नहीं होता हैं, लेकिन आधे से ज्यादा नगर का पानी इसी नाले में आता है, जिससे जलभराव होता है। मोहोल्ले,नगरबासियो के अनुसार, सबसे बड़ा कारण यह है कि नाले के पानी की निकासी के लिए कोई तालाब नहीं है पुराना तालाब पाठ दिया गया पर नाला नहीं बनाया गया पुराना तालाब पठने से पहले नाला निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किए हैं और संबंधित विभागों से मांग भी की है वैसे पूरे सहसवान नगर में गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है आखिर अधिकारियों की इतनी अनदेखी क्यों होती जा रही है ।
