पुलिस ने पशु क्रूरता में दो नामजदों पर किय मुकदमा दर्ज
कुंवरगांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के हसनपुर स्थित नाएरा पेट्रोल पंप के पास वृहस्पतिवार दोपहर लगभग 11 बजे सर्विस रोड पर दिनदहाड़े एक गाय को पकड़ कर ले जाने का मामला सामने आया है। दीपक शर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा निवासी कुंवरगांव की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि अकरम पुत्र अनवर व तारीक पुत्र गुलजारी निवासी गांव वनेई, एक गाय को पकड़कर रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए।
घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर शिकायतकर्ता के साथी अमित ठाकुर भी पहुंच गए। पुलिस की सहायता से गाय को गांव में ही सुरक्षित बांध दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।।
गौकशी के बदनाम है बनेई गांव –
चर्चा है कि गाय को मुस्लिम लड़के गौकशी के उद्देश्य से पकड़कर ले जा रहे थे जो मामला गौ-तस्करी के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है बनेई में बड़े पैमाने पर गौकशी की घटनाएं होती रही है ।लोग गौ तस्करी कर उनके मांस को बेचते रहे हैं । जहां बनेई में कई लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी की गई है कहीं गाय को गौ-तस्करी के लिए तो नहीं पकड़ा जा रहा था ।ऐसी क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है लोगों का आरोप है कि पुलिस ने गौ-तस्करी की जगह मामला पशु क्रूरता में दर्ज किया है ।

