जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम आदमपुर निवासी हरिनन्दन पुत्र मौहर सिंह (30 वर्ष), रिंकू पुत्र हबरिभगवान (19 वर्ष) और ताराचन्द उर्फ कल्लू पुत्र भूरे (20 वर्ष) क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को मौके से हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रदीप कुमीर, कांस्टेबल मानचन्द और कांस्टेबल राहुल कुमार द्वारा की गई। थाना प्रभारी सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
