बदायूँ । जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को माघ पूर्णिमा के दिन कछला घाट स्थित गंगा पुल के ऊपर से दोनों छोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु की गई तैयारी का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि माघ मेले के दौरान माघ पूर्णिमा श्रद्धालुओं की सहूलियत के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं जैसे साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, अस्थाई शौचालय व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं की गई थी, साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गोताखोर एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।