Oplus_131072

सहसवान-24 घंटे के अंदर सोयाबीन से भरे हुए ट्रक को सहसवान कोतवाली पुलिस के बरामद करने से नगर में काफी प्रशंसा होती नजर आ रही है, आपको बता दें। पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया है ।इस ट्रक के अंदर सोयाबीन तेल के 1750 रिफाइंड के पीपे बताएं जा रहे हैं ।जो की नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था जिसका रास्ते में ही संपर्क टूट गया था जिसकी आखरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास जीपीएस में दर्ज हुई जिसके बाद से ना तो ट्रक का कोई पता चला ना ही चालक का जिसको लेकर तेल भेजने वाली फर्म में हड़कंप मच गया कंपनी मालिक ने सहसवान कोतवाली पुलिस में पहुंच कर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई वहीं थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने पूरे मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए, दरोगा रामविलास, दरोगा कमल सिंह, कांस्टेबल नीरज यादव कुलदीप कुमार दिनेश कुमार को टीम में गठित कर 24 घंटे के अंदर नगरिया थाना सोरों चीनी मिल के बराबर से ट्रक को बरामद कर लिया वहीं थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया ट्रक चोरी करने वाले गिरोह की भी तलाश की जा रही है। जिसका पर्दा पास जल्द किया जाएगा।