विकास खण्ड सालारपुर में कृषि एवं डिजिटल सेन्टर कार्य का शिलान्यास महेश चन्द्र गुप्ता मा0 नगर विधायक/पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री ने अपने करकमलों से किया। अपने सम्बोधन में कहा है कि उन्हें निरन्तर क्षेत्र के किसान भाईयों की शिकायतें प्राप्त होती थी कि उन्नत कृषि के आधुनिक जानकारी, संसधानों की उपलब्धता, किसान सम्मान निधि, बीज/खाद की

उपलब्धता, मृदा परीक्षण, फसल बीमा योजना आदि की समस्या होती है, जिसके मद्देनजर शासन से प्रयास करके विकास खण्ड सालारपुर में कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का निर्माण आज प्रारम्भ हो रहा है। गुप्ता ने कहा कि उन्होेनें अपनी विधानसभा को माँ के समान दर्जा दिया है कि और विधानसभा में किसी की भी कोई समस्या उनकी निजी समस्या के समान है। उनकी विधानसभा की पहचान कृषि और किसान से है, और हमारा दायित्व है कि हम उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएँ। यह कृषि केंद्र क्षेत्र के किसानों को उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, मृदा परीक्षण की जानकारी, आधुनिक खेती की तकनीक, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों का समय बचेगा और उनकी लागत भी कम होगी। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ लगातार कार्य कर रही है।

सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, तथा आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान जैसे कई कार्य किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।कृषि केंद्र किसानों को उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी, तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी आवश्यक सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। अब हमारे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें समय पर सही मार्गदर्शन और संसाधन मिल सकेंगे।इस मौके पर अनेकपाल सिंह, प्रमुख पति, हरिओम पाराशरी सोवरन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, रामचरन पाल, मण्डल अध्यक्ष, बिनावर, धीरेन्द्र सिंह, जनपद प्रतिनिधि, भाजपा, क्षेत्र के प्रधान व किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं0 आदेश शर्मा द्वारा किया गया।

You missed

A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma la sua struttura merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima della morte scegliere il dolce Quasi tutti confondono i nuovi criteri dopo il caffè otto bicchieri bastano davvero quattro pesci E se fosse il momento di raccontare anche il tuo punto di vista? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e sincero, da aggiornare con calma, quando ne hai voglia.