बदायूँ : 15 अक्टूबर। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हेतु जनपद बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 08 खाद्य पदार्थों के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी०एल० यादव ने बताया कि बुधवार को चलाए गए अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की गई, जिसमें बराही, दातागंज स्थित नौशाद पुत्र दिलशाद के वाहन से छेना मिठाई का एक नमूना तथा शेष लगभग 2100 कि०ग्रा० दूषित छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 2,52.000/-) को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
उन्होंने बताया कि आसिफपुर रोड बिसौली स्थित सैदर अली के वाहन से सरसों तेल एक नमूना तथा शेष लगभग 224 कि०ग्रा० सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 36,000/-) को नियमानुसार सीज किया गया। बरेली रोड बदायूँ से आस मोहम्मद के वाहन से एक मिश्रित दूध का नमूना। बिनावर स्थित विसेन साहू के प्रतिष्ठान से एक बूंदी लड्डू का नमूना तथा शेष लगभग 12 कि०ग्रा० बूंदी लड्डू एवं बर्फी (अनुमानित मूल्य 3150/-) को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
उन्होंने बताया कि बिनावर स्थित तयूब के प्रतिष्ठान से एक लौंज का नमूना संग्रहित कर साफ-सफाई के सम्बन्ध में सुधार नोटिस देने की संस्तुति दी गयी। बरेली रोड बदायूँ स्थित रवि साहू के प्रतिष्ठान से एक मिश्रित दूध का नमूना। आरिफपुर नवादा स्थित मेसर्स कृष्णा डेयरी से एक मिश्रित दूध का नमूना। समरेर दातागंज स्थित वाहन से चीनी से निर्मित एक खिलौना का नमूना। उक्त संग्रहित किए गए कुल 08 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार एवं सीमा यादव आदि मौजूद रहे।