बदायूं। जगत ब्लॉक क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है सीएचसी प्रभारी इन झोलाछाप पर शिकंजा कसने नाकाम साबित हो रहे हैं। तत्कालीन डीएम निधि श्रीवास्तव ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर सीएमओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मगर स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल हो गए और धरातल पर करवाई जीरो रही। ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 80 से अधिक फर्जी क्लीनिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जहां झोलाछाप डॉक्टर गर्भपात डिलीवरी और बच्चों का इलाज कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक काफी शिकायतें हो चुकी हैं मगर अधिकारियों की मिलीभगत और अवैध वसूली की वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से झोलाछाप डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिला महिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका चौहान ने बताया देहात क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर महिलाओं को गर्भपात की दवाई दे रहे हैं जिसकी वजह से कभी कभी अधिक रक्तस्राव हो जाता है तो मरीजों जान भी चली जाती हैं।
सूत्रों के अनुसार सीएचसी जगत क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर राशिद निवासी गांव भसरला गर्भ ठहरने से लेकर गर्भपात की दवाई देता है। जबकि इस झोलाछाप डॉक्टर के पास स्वास्थ्य संबंधी कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं है। उसके बाद भी झोलाछाप डॉक्टर गांव में धड़ल्ले से अपनी क्लीनिक का संचालन कर रहा है।
सीएमओ डॉक्टर रामेश्वर मिश्र ने बताया है कि बिना पंजीकृत क्लीनिक नर्सिंग होम संचालित पाए जाते हैं तो उन्हें सील करने के बाद संचालकों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।